जनसंख्या दिवस पर 43 चिकित्सक और चिकित्साकर्मी का सम्मान…सम्मानित होने वालों की सूची देखिये

धनबाद: स्वास्थ्य विभाग जिले भर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मी को सम्मानित करेगा।इस बाबत सिविल सर्जन धनबाद द्वारा आदेश पत्र जारी किया जा चुका है।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या संबंधित समस्याओं की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मी चयन किया जा चुका है। सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित किए जाने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मी का चयन कर सूची जारी की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 जुलाई क्यों है महत्वपूर्ण

हर वर्ष 11 जुलाई की विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनसंख्या संबंधित समस्या पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। यह आयोजन 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था। पूरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है।जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित उपाय को लेकर आमजनों को जागृत करने के लिए हरेक वर्ष कुछ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है,इस संबंध में विभाग का भी दिशा निर्देश जारी है।

16 चिकित्सक और 27 चिकित्साकर्मी होंगे सम्मानित

सिविल सर्जन द्वारा पत्र लिखकर सारे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मी की सूची मांगी गई थी, जिसके बाद सिविल सर्जन धनबाद द्वारा 16 चिकित्सक और 27 चिकित्साकर्मी की सूची प्रकाशित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चिकित्सक की सूची में जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में कार्य करने वाले सर्जन,मुर्छक,फिजिसियन को शामिल किया गया है, वहीं चिकित्साकर्मी में प्रसव गृह में कार्य करने वाले से लेकर क्षेत्रों में जनसंख्या से संबंधित जागरूकता,नियंत्रण की दिशा में कार्य करने वाले पुरुष और महिला चिकित्साकर्मी को शामिल किया गया है।

सम्मानित किए जाने वाले सभी चिकित्सक और चिकित्साकर्मी को 11 जुलाई को पूर्वाह्न 12.00 तक सदर अस्पताल धनबाद परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने हेतु सूचित करने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आदेशित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close