हेमंत सोरेन ने लगाया आरोप: केंद्र से जब मांगते हैं तो पीछे लगा देती है ED और CBI

पाकुड़: झारखंड के मुख्यमंत्री बुधवार को आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने पाकुड़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 53 हजार 946 लाभुकों के बीच 158 करोड़ 35 लाख 5000 की परिसंपत्ति बाटी। मुख्यमंत्री ने 545 करोड़ रुपए लागत की 27 योजनाओं का शिलान्यास एवं 21 करोड़ की राशि की 42 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और आने वाले दिनों में किए जाने वाले विकास कार्यों का खाका लोगों के सामने रखा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड सरकार ग्रामीण इलाकों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए के साथ गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रही है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में विकास और कल्याणकारी योजनाएं ना केवल पहुंच रही है बल्कि गरीब मजदूरों किसानों का उत्साह भी बढ़ रहा है जिसे देखकर विपक्षी दल का पेट दर्द हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार के पास झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है। जब भी हम केंद्र से पैसा मांगते हैं तो केंद्र सरकार हमारे पीछे सीबीआइ और ईडी को दौड़ा देती है। केंद्र की मंशा सही नहीं है। भाजपा के डीएनए में महाजनी व शोषण है।

मुख्यमंत्री बुधवार को पाकुड़ में कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- झारखंड को उसका बकाया पैसा मिल जाता तो राज्य के हर व्यक्ति को आवास, रोजगार व बुनियादी सुविधा मुहैया कराई जाती। 20 साल तक भाजपा ने राज्य की जनता का खून चूसा। अब खून नहीं मिल रहा है तो बेचैनी बढ़ गई है। राज्य सरकार के जनहित कार्यों से जनता के चेहरे पर मुस्कान है। इसे देखकर विपक्षी दल के नेताओं के पेट में दर्द हो गया है। वे धरना-प्रदर्शन कर पेट दर्द कम कर रहे हैं। जब से उनकी सरकार बनी है तब से वे लोग सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। रोज सरकार बनाई और गिराई जा रही है, लेकिन हर बार मुंह की खानी पड़ी है। उनकी (हेमंत) सरकार ने विकास की जो गहरी रेखा खींच दी है उस तक पहुंचने में भाजपा को सात जन्म लेना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close