Holi 2025 Recipe : होली के त्योहार पर बनाएं मेथी की मठरी…जानें इसकी आसान रेसिपी

Holi 2025 Recipe: Make Methi Mathri on the festival of Holi... know its easy recipe

Holi 2025 Recipe: होली रंगों को त्योहार है, इस पर्व पर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे मेंर कई तरह के पकवान बना कर सबका वेलकम किया जाता है। गुडिया, मट्ठी, बर्फी, नमकपारे, दही भल्ले कई तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं। चाय के साथ मठरी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

वैसे तो आपने प्लेन मठरी कई बार खाई होगी, लेकिन मेथी की मठरी का स्वाद ही अलग है। मेथी की मठरी बेहद ही स्वादिष्ट लगती है। आज हम आपको मेथी की मठरी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेथी की मठरी की रेसिपी (Holi 2025 Recipe)

सामग्री

दो कटोरी मैदा
आधा कटोरी सूजी
छोटी कटोरी कसूरी मेथी
5 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच अजवाइन
तेल और नमक।

मेथी मठरी बनाने की विधि

मेथी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और कसूरी मेथी को मिलाकर आटा गूंथ लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब गूंथे हुए आटे में 5 चम्मच घी डालकर अच्‍छी तरह मिला लें। इसके बाद इस आटे को कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए रख दें।

आधा घंटे के बाद फिर से आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें और इससे छोटी-छोटी लोइ बना लें। अब इन लोइ को हल्‍का-सा बेल लें और कांटे की मदद से मठरी में छेद कर दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और आंच को मध्यम रखें। तेल के गर्म होने के बाद मठरियां डाल दें और सुनहरा होने तक फ्राई करें।

सारी मठरियां फ्राई कर लेने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इन मठरियों को एयर टाइट कंटेनर में रखें।

मेथी मठरी को आप पूरे 1 महीने तक खा सकते हैं। छोटे बच्चे सॉस के साथ मेथी की मठरी खाना खूब पसंद करते हैं। सॉस के साथ मठरी का स्वाद अलग ही भाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close