Holi 2025: इस होली केमिकल रंगों को कहें Goodbye, 10-20 रुपए में घर पर तैयार करें होली के नेचुरल कलर, जानें कैसे

Holi 2025: Say goodbye to chemical colours this Holi, prepare natural colours for Holi at home for 10-20 rupees, know how

Holi 2025: केमिकल वाले रंग स्किन पर कई नुकसान पहुचांते हैं इन रंगो से एलर्जी, एक्ने और जलन होने लग जाती है। इनसे बचने के लिए हम रसोई में रखीं सब्जियों, मसालों और फूल पत्तियों से रंगों को तैयार कर सकते हैं। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचांते हैं। ये हर्बल कलर घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और आप सेफ होली खेल सकते हैं।

हरा रंग ऐसे बनाएं ( Holi 2025 )

नीम की पत्तियों से आप हरा रंग पीसकर आसानी से तैयार कर सकते हैं। उस पेस्ट से हरा रंग आप आसानी से बना सकते हैं। इस पेस्ट को पानी में मिलाकर आप रंग खेल सकते हैं। यह फेसपैक की तरह भी काम करेगा। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक होने की वजह कारण स्किन के लिए फायदेमंद है और यह कील, मुंहासों की समस्या में राहत देता है। नीम की पत्तियों को सुखाकर इसके पाउडर को भी गुलाल की तरह लगाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लाल रंग : चुकंदर से बनाएं

चुकंदर आसानी से बाजार में मिल जाता है। आप इसको घिसकर पानी में उबाल लें और इस लाल रंग से होली खेल सकते हैं और अगर गहरा पिंक रंग बनाना चाहते हैं तो इसमें ज्यादा पानी मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं। खासबात है कि यह रंग आंखों और मुंह में चले जाने पर नुकसान भी नहीं होता है। बच्चों को नुकसान से बचाने के लिए इस रंग को पिचकारी में भरकर भी दे सकते हैं।

पीला रंग ऐसे मिक्स करके बनाएं

हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेट्री के गुणों से भरपूर होती है और ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। पीला रंग तैयार करने के लिए हल्दी को जौ या मक्के के आटे में मिलाकर आप पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इसे रंग के तौर पर इस्तेमाल करें। नेचुरल स्क्रब की तरह इसको आप यूज कर सकते है हल्दी को आरारोट या चावल के पाउडर में भी मिलाकर भी यूज में लिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केसरिया रंग ऐसे बनाएं

गेंदे के फूलों को इस्तेमाल करके आप केसरिया रंग बना सकते हैं। साथ ही 100 ग्राम पलाश के सूखे फूल को आप एक बाल्टी पानी में उबाल कर या फिर भिगो कर रात भर रखने से यूज कर सकते है। इससे आफ गाढ़ा केसरिया रंग तैयार है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close