Holi Safety Tips : यदि रंग आंख, मुंह, कान में चला जाए तो क्या करें? जानें एक्सपर्ट की राय

Holi Safety Tips: होली रंगों का त्यौहार है, यह अपने साथ कई रंग-बिरंगी खुशियों को लाता है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। होली के मौके पर हर उम्र के लोग रंगों में मस्त हो जाते हैं। होली बिना कलर के अधूरी रहती है, लेकिन कई बार इन रंगों की वजह से स्किन, कान, नाक और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसका कारण इसमें मौजूद केमिकल्स हो सकते हैं। भले ही आप केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग न करें, लेकिन जो व्यक्ति आपको रंग लगा रहा हो वह केमिकल रंग लगा सकता है। ऐसे में आपको अपने आंख, कान और मुंह की सेफ्टी का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं होली खेलते समय आंखों और कान में रंग जाने पर क्या करें?
आंखों के लिए
अगर आंखों में सूखा रंग यानी गुलाल चला जाए तो आंखों को सादे पानी से धोना चाहिए. ऐसा तब तक करें जब तक आपको यह न लगे कि ज्यादातर रंग धुल गया है. इसके अलावा, इसे धोने के लिए गर्म या ठंडे पानी का उपयोग न करें, बल्कि अपनी आंखों को साफ करने के लिए सादे और नॉर्मल पानी का उपयोग करें. ध्यान रखें अगर आंखों में रंग चला जाए तो आंखों को न रगड़ें, क्योंकि इससे स्थिति और खराब हो सकती है.
सावधानी- आंखों के आसपास तेल लगाएं, आंखों के आसपास याद से तेल लगाएं. ऐसा करने से रंग आंखों में जल्दी नहीं जाती है साथ ही रंग को छुड़ाने में भी आसानी होगी.
कान के लिए
होली खेलते समय कई बार कान में भी रंग चाल जाता है, जिसकी वजह से कान में इन्फेक्शन फैलने का डर रहता है। ऐसे में अगर आपके कान में होली खेलते समय गुलाल या फिर कोई सूखा रंग चला जाए तो सिर को तुरंत नीचे की ओर झटकें। इससे कान का रंग निकल सकता है। इसके अलावा आप बचे हुए रंग को निकालने के लिए ईयरबड का प्रयोग कर सकते हैं
कान को सुरक्षित रखने के लिए आप इसमें कोई हल्का तेल गर्म करके डालें। बाद में कॉटन बॉल की मदद से कान को साफ करें। इससे कान से अच्छी तरह से रंग निकल जाएगा। हालांकि, इन उपायों को अपनाने के बावजूद आपको परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना ही उचित होगा।
स्किन के लिए
अगर रंगों से खेलने के बाद आपकी त्वचा में खुजली या जलन होने लगती है, तो उस जगह को सादे पानी से धो लें और त्वचा पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं. ऐसा करने से आपको जलन ले राहत मिलेगी. वहीं अगर आपकी त्वचा में लालिमा या खुजली है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लें.
सावधानी- रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर तेल लगाएं. ऐसा करने से स्किन पर रंग नहीं चढ़ेगा।
मुंह के लिए
यदि आप कोई रंग निगलते हैं, तो सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पानी से गरारे करें ताकि आपके द्वारा निगले गए किसी भी रंग को बाहर निकाला जा सके. साथ ही हमेशा ध्यान रखें कि रंगों वाला या रंग के संपर्क में आया कोई भी भोजन न करें. ज्यादातर लोग बिना हाथ धोए भी भोजन कर लेते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।












