छुट्टी ब्रेकिंग : सरकारी कार्यालयों में छुट्टी के आदेश में हुआ संशोधन… कल नहीं, अब परसों रहेगी छुट्टी… देखिये कार्मिक आदेश

रांची। राज्य सरकार ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी में बदलाव किया है। पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए नया निर्देश जारी किया गया है। सामाजिक संगठनों की तरफ की मांगों पर विचार करते हुए राज्य सरकार ने छुट्टी में संशोधन का आदेश जारी किया है। कार्मिक विभाग ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी अब 26 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को दी जायेगी।

राज्य सरकार की सहमति के बाद कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया है। नये निर्देश के मुताबिक कल शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे, जबकि 27 को अवकाश रहेगा। इसके बाद सिर्फ 28 अक्टूबर शुक्रवार को 1 दिन के लिए कार्यालय खुलेगा. इसके बाद शनिवार को सचिवालय बंद रहने के कारण छुट्टी रहेगी तो उसके बाद छठ पर्व की छुट्टी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close