छुट्टियां खत्म, इंस्पेक्शन शुरू : दीपावली-छठ की छुट्टियों के बाद आज से गुलजार होंगे दफ्तर व स्कूल…. स्कूलों में होंगे ताबड़तोड़ इंस्पेक्शन….. खुद शिक्षा सचिव भी..

रांची। छुट्टी के बाद आज से झारखंड के दफ्तर फिर से गुलजार होंगे। आज से राज्य के कभी शासकीय कार्यालय में सुचारू रूप से काम शुरू होगा। सचिवालय सहित अन्य दफ्तर मंगलवार से रौनक तो लौटेगी ही, सिविल कोर्ट में भी चहलकदमी शुरू हो जायेगी। सिविल कोर्ट में 1 से 31 अक्टूबर तक वार्षिक अवकाश था।

इधर, छुट्टियां खत्म होते ही निरीक्षण का सिलसिला भी शुरू होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी एकबार फिर समग्र शिक्षा अभियान तथा पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) का इंस्पेक्शन होगा। विभाग के सचिव के. रविकुमार ने इसके लिए अधिकारियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। शिक्षा सचिव ने विभागीय पदाधिकारियों को एक बार फिर से जिलों का भ्रमण कर दोनों योजनाओं की समीक्षा करने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी निर्देश के मुताबिक प्राथमिक शिक्षा निदेशक चंद्रशेखर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार तथा राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी के अलावा विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। तीनों निदेशकों को क्रमश: खूंटी, रामगढ़ तथा रांची जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इधर, शिक्षा सचिव ने स्वयं जिलों का दौरा करने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों उन्होंने रांची के दो स्कूलों का निरीक्षण किया था, जिसमें उन्हें कई कमियां मिली थीं। दोनों स्कूलों में पाठ्य योजना के अनुसार पढ़ाई नहीं हो रही थी। उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों को 15 नवंबर तक सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close