IPS का हनीट्रैप: लेडी डॉक्टर ने IPS को किया ब्लैकमेल कर मांगे 50 लाख, बोली- मैंने पति से तलाक ले लिया, तुम भी पत्नी को छोड़ो

जयपुर। IPS हनीट्रैप का शिकार हो गये। राजस्थान कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को महिला डॉक्टर ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला अब परेशान कर रही है। महिला का कहना है कि 50 लाख रुपये दो नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। महिला अपने पति को छोड़ चुकी है। अब IPS पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही है। ब्लैकमेलिंग से परेशान IPS राजेश कुमार मीना ने जवाहर सर्किल थाने में FIR दर्ज करवाई है। कोविड ड्यूटी के दौरान मेडिकल डिपार्टमेंट में संविदा पर काम कर रही डॉक्टर प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई। ड्यूटी साथ होने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी।

आईपीएस राजेश मीणा को हनीट्रैप में फंसाने के मामले में एक महिला डॉक्टर और बिचौलिए को प्रताप नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि प्रिया सिंह (27) मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वहीं, बिचौलिया एमडी कैफ (22) मूलत: बिहार का रहने वाला है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलवर निवासी राजेश मीणा ने वर्ष 2021 बैच के आईपीएस है और इससे पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) रहने के दौरान एसडीएम पद पर कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट के मुताबिक कोविड के दौरान आईपीएस की मुलाकात डॉ. प्रिया सिंह से हुई थी। साथ में कामकाज करने के दौरान बातचीत होने लगी। इस दौरान रुपयों की जरूरत होने पर प्रिया से उधार रुपए भी लिए, लेकिन बाद में लौटा दिए। प्रिया पहले से शादीशुदा है। वहीं,राजेश मीणा ने भारतीय रेल सेवा में कार्यरत युवती से शादी कर ली। इसके बाद प्रिया ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए मांगे और नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। प्रिया ने अपने पति प्रिंस गुर्जर और एमडी कैफ के साथ मिलकर बंधक बना करके 78 हजार रुपए भी छिन लिए। साथ ही वीडियो भी बना लिया। वीडियो के आधार पर अब ब्लैकमेल कर रही है।

IPS राजेश ने बताया- जुलाई महीने के पहले हफ्ते में प्रियंका ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया। कॉल कर धमकाने लगी कि मैंने पति से तलाक ले लिया है। तुम भी अपनी नव विवाहिता पत्नी को तलाक दे दो। मुझसे शादी कर लो। नहीं तो पहले दिए गए रुपयों को दोबारा वसूलने के साथ रेप के झूठे केस में फंसा दूंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टर प्रियंका ने राजेश से कहा- मैंने रुपए अकाउंट में दिए थे, तुमने मुझे कैश में लौटाए। उसकी एवज में 50 लाख रुपए लूंगी। इसके बाद डॉक्टर प्रियंका बार-बार कॉल कर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेल कर उससे शादी करने या 50 लाख रुपए देने की डिमांड करने लगी। परेशान होकर उन्होंने FIR करवाई है।

जांच अधिकारी SI मदरूप का कहना है कि IPS राजेश ने प्रियंका नाम की महिला के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। IPS राजेश को अभी पोस्टिंग नहीं मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close