भीषण सड़क हादसा : पार्टी खाकर लौट रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा , 8 बच्चे सहित 10 की मौत

वैशाली: बिहार के वैशाली में रविवार की रात करीब 9:00 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि भोज खाकर पैदल वापस लौट रहे 15 लोगों को ट्रक ने रौंद दिया । हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। वहीं कुछ लोग के ट्रक के अंदर दबे होने की बात बताई जा रही है। मृतकों में आठ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल से एंबुलेंस शव और घायलों को लाने के लिए निकल चुकी है। घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है।

मरने वाले में बच्चों की संख्या अधिक

दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरने वाले में बच्चों की संख्या अधिक लोगों ने बताया कि पास में ही नेवतन पूजा था। उसी में बच्चों के साथ लोग गए हुए थे। वहां से भोज के बाद सभी लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर शराब के नशे में था।

हादसे की सूचना पर हाजीपुर सदर अस्पताल से शव वाहन और एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया है। सदर अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close