कैसे हो दुरुस्त शिक्षा व्यवस्था ! पढ़ाने की बजाय कुर्सी पर ही सो गए गुरुजी , ग्रामीणों ने बनाया वीडियो किया वायरल…

पलामू : जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अति नक्सल क्षेत्र से एक शिक्षक की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो जिला प्रशासन की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे की पोल खोलती नजर आ रही है

दरअसल, मामला मनातू प्रखंड के मध्य विद्यालय सुरगुजा का है, जहां शुक्रवार को क्लास रूम में छात्रों को पढ़ाने की वजाय गुरु जी सो रहे थे। गुरु जी की पहचान बिपिन के नाम से बताया जा रहा है। गुरुजी जब सो रहे थे तब ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो बना लिया। वीडियो बनने तक गुरुजी की नींद नहीं खुली। बच्चे खेलते रहे ग्रामीण वीडियो बना रहे थे, तो बच्चे हंस भी रहे थे, लेकिन तब भी गुरुजी की नींद नहीं खुली। गुरुजी का नींद खुलते ही ग्रामीण वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । इधर ग्रामीणों की शिक्षा व्यवस्था का यही हाल है। आप देख सकते हैं कभी मास्टर साहब स्कूल आते नहीं, कभी आते भी हैं, तो क्लास रूम में ही सो जाते हैं। क्या यही है शिक्षा व्यवस्था…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close