HPBL : CM के विधायक प्रतिनिधि समेत 14 को ED ने किया तलब….देर शाम खत्म हुई छापेमारी… मिले थे करोड़ों

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी व विधायक प्रतिनिधि पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित 14 लोगों को ED ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सभी लोगों को ईडी ने नोटिस जारी कर रांची कार्यालय में बुलाया है। 2022 में बरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती टेंडर को लेकर दो पक्षा में हुए विवाद को लेकर यह जांच हो रही है। ईडी की टीम ने पत्थर व्यवसायी हीरा भगत के ठिकाने से 3 करोड़ रूपये कैश बरामद किये थे। वहीं दाहु यादव के घर से लोहे की तिजौरी मिली है।

इन्हें दी गयी नोटिस

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा
  • हीरा भगत (पत्थर व्यापारी)
  • छोटू यादव (पत्थर व्यापारी)
  • वेदु खुडानियां (पत्थर व्यापारी)
  • दाहू यादव (फेरी संचालक)
  • संजय दीवान (ज्वेलर्स)
  • कृष्णा साहा (पत्थर व्यापारी)
  • भगवान भगत (पत्थर व्यापारी)
  • भवेश भगत (पत्थर व्यापारी)
  • सुब्रत पाल (पत्थर व्यापारी)
  • पतरू सिंह
  • ट्विंकल भगत
  • राजू भगत
  • सोनू सिंह (पत्थर व्यापारी व फेरी संचालक)
  • निमाई शील (पत्थर व बालू कारोबारी)
    आपको बता दें कि शुक्रवार को ईडी की टीम ने साहिबगंज के बरहरवा थाने में दर्ज टेंडर मैनेज करने से संबंधित मामले में मनी लाउंड्रिंग के आरोप पर छापेमारी की थी। ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 14 लोगों के 18 ठिकाने पर छापेमारी हुई थी। इसके अलावे बंगाल के पांच स्थान पर भी छापेमारी की गयी थी। देर शाम शनिवार को छापेमारी की कार्रवाई की खत्म हुई। इस दौरान पत्थर व्यवसायी हीरा भगत के ठिकानों से 3 करोड़ कैश मिले थे।

Related Articles

close