Ranchi : पति की मौत के बाद पत्नी का Love Affair : प्रेमी संग मिल मां ने अपनी ही बेटी का किया सौदा

रांची : जिले से एक अजीबों गरीब खबर आ रही है। पति के निधन के बाद प्रेमी के चक्कर में पड़ी मां ने अपनी बेटी का सौदा ढाई लाख में कर दिया। प्रेमी की शर्त थी कि वो उसे तो अपना लेगा लेकिन उसके बच्चों को अपना नहीं सकेगा। इसी चक्कर में मां ने अपनी बेटी का सौदा ढाई लाख में किया और बच्चे को हॉस्टल में ही छोड़ दिया।

बेटी का सौदा

रांची की रहने वाली महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक कारोबारी से कर दिया। 35 साल के कारोबारी ने नाबालिग को खरीद लिया सौदा करने के बाद मां ने अपने प्रेमी से शादी कर ली और दिल्ली शिफ्ट हो गयी। मां अपने बेटे के हॉस्टल का खर्च भी नहीं दे रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसके खरीदार और बिचौलिया दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। अब दिल्ली में रह रही बच्ची की मां और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी है।

बच्ची के पिता काम के सिलसिले में परिवार संग मुजफ्फरपुर गोबरसही में रहते थे। दो साल पहले ही उनका निधन हो गया और मां परिवार नहीं संभाल पाई और किसी पुरुष के चक्कर में पड़कर अपनी बेटी का सौदा भी कर दिया। मां बेटी को एक महिला व उसके पति के सहयोग से प्रेमी के साथ मिलकर ढाई लाख में बेच दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुआ मामले का खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके बेटे के हॉस्टल का खर्च अचानक आना बंद हो गया। हॉस्टल संचालक ने परिवार को सूचना दी। बच्ची के दादा और चाची ने जब बच्ची की तलाश की तो उसके ना होने की जानकारी मिली। इस मामले में लड़की के दादा और चाचा ने जीरो एफआईआर दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close