IAS Abhishek resign: IAS अभिषेक सिंह ने छोड़ी नौकरी, कार के सामने फोटो खिंचवाकर हुए थे सस्पेंड, जानिये नौकरी छोड़कर नेता बनेंगे या अभिनेता ?

लखनऊ। IAS अभिषेक सिंह ने नौकरी छोड़ दी है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जौनपुर के निवासी हैं. उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति राजपाल बांदा जनपद की डीएम हैं। IAS अभिषेक फरवरी महीने से ही सस्पेंड चल रहे हैं। दरअसल आईएएस अभिषेक सिंह उस वक्त चर्चाओं में आये थे, जब उन्होंने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था।
अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आईएएस अभिषेक की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान एक सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था। राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था।
अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक सिंह को साल 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 वर्ष के लिए बढ़ाई गई और वह मेडिकल लीव पर चले गए, इसलिए उन्हें दिल्ली सरकार ने 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। इसके बाद भी लंबे समय तक उन्होंने यूपी में जॉइनिंग नहीं की थी।
अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आईपीएस थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। अभिषेक ने एक वेब सीरीज पर भी काम किया हुआ है। कुछ दिनों पहले अभिषेक सिंह ने अपने गृह जिले जौनपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन कराया था। इस कार्यक्रम को उनके अगले लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा था। वहीं बीते दिन अभिषेक के त्यागपत्र से साफ हो गया है कि वह चुनाव मैदान में उतर कर राजनीति में भाग्य आजमा सकते हैं।











