IAS ब्रेकिंग : झारखंड को 6 और बिहार को 10 मिलेंगे नये IAS अफसर… IAS अफसरों का कैडर अलोकेशन हुआ… झारखंड की श्रुति व रवि को होम कैडर, बिहार के 14 में से 3 को होम कैडर

रांची: झारखंड को 6 और बिहार को 10 नये IAS अफसर मिलेंगे। 2021 में चयनित युवा IAS का कैडर अलोकेशन हो गया है। 2021 बैच के चयनित 178 आईएएस अफसरों को राज्यों का आवंटन कर दिया गया है। झारखंड के 6 चयनित IAS में से 2 को होम कैडर (झारखंड के रहने वाले IAS को झारखंड में ही पोस्टिंग) मिली है। झारखंड के 25वीं रैंक श्रुति राजलक्ष्मी और 38वीं रैंक रवि कुमार को होम कैडर मिला है।

झारखंड को मिले 6 नये IAS अफसर

झारखंड को इस बार कैडर अलोकेशन में 6 नये आईएएस अफसर मिले हैं। अगर बात करें होम कैडर की तो के 25वीं रैंक श्रुति राजलक्ष्मी और 38वीं रैंक रवि कुमार को होम कैडर मिला है। अन्य चार IAS अफसरों की बात करें तो 3 राजस्थान से और 1 दिल्ली से हैं। 93वीं रैंक राजस्थान की दीपेश कुमारी को झारखंड, 382वीं रैंक राजस्थान के कृष्ण कांत कंवरिया को झारखंड, 415वां रैंक राजस्थान की सुलोचना मीणा को झारखंड कैडर और 422 रैंक दिल्ली के प्रांजल ढंडा को झारखंड कैडर आवंटित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के 7 IAS को मिला अन्य राज्यों में पोस्टिंग

  • झारखंड के रहने वाले आल इंडिया 26वीं रैंक उत्सव आनंद को उत्तर प्रदेश
  • झारखंड की 73वीं रैंक नम्रता चौबे को छत्तीसगढ
  • झारखंड के 110वीं रैंक विकास महतो को तेलंगाना,
  • 126वीं रैंक चिरंजीव आनंद को त्रिपुरा
  • 246वीं रैंक मनीष कुमार को असम, मेघालय,
  • 263वीं रैंक सुमित कुमार ठाकुर को केरल
  • 326वीं रैंक विवेक कुमार मोदी को पंजाब कैडर मिला है।

बिहार को मिले 10 नये IAS अफसर

बिहार को 10 नये आईएएस मिले हैं। बिहार में तीन आईएएस अफसरों को होम कैडर मिला है। गौरव कुमार, श्वेता भारती और गौरव कुमार(2) को बिहार में होम कैडर मिला है। गौरव की आल इंडिया रैंकिंग 406 थी, वहीं श्वेता भारती की 356 और गौरव कुमार(2) की 313 रैंक थी।

  • 58वीं रैंक दिल्ली के दिव्य सक्ती को बिहार
  • 71वीं रैंक मध्य प्रदेश की श्रेया श्री को बिहार
  • 72वीं जम्मू कश्मीर के रैंक पार्थ गुप्ता को बिहार
  • 85वीं रैंक दिल्ली के आशीष कुमार को बिहार
  • 133वीं रैंक यूपी के किशलय कुशवाहा को बिहार
  • 296 रैंक उत्तर प्रदेश के रितु राज प्रताप सिंह को बिहार,
  • 325वीं रैंक महाराष्ट्र के काजले वैभव नितिन को बिहार कैडर मिला है।

बिहार के इन IAS अफसरों को मिला अन्य राज्यों का कैडर

बिहार से 2021 बैच में कुल 14 IAS बने थे, जिसमें 3 को होम कैडर और 11 को अदर स्टेट कैडर आवंटित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 16वीं रैंक बिहार की अंशु प्रिया को राजस्थान
  • 23वीं रैंक बिहार की आशीष को मध्य प्रदेश
  • 74वीं रैंक बिहार के आयुष वेंकट को तमिलनाडू
  • 167 रैंक बिहार के उमाशंकर प्रसाद को तेलंगाना
  • 170वीं रैंक बिहार के कर्मवीर केशव को पश्चिम बंगाल
  • 175वीं रैंक बिहार के अमित राजन को महाराष्ट्र
  • 261वीं रैंक बिहार के सोनिका कुमार को पश्चिम बंगाल
  • 272वीं रैंक बिहार के विद्यासागर को गुजरात
  • 321वीं रैंक राहुल आनंद को बिहार से उत्तराखंड
  • 324वीं रैंक अजीत कुमार को नागालैंड
  • 327वीं रैंक हेमंत कुमार को मणिपुर कैडर मिला है।

Related Articles

close