IAS News: ये चार आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव… प्रमोशन को मिली हरी झंडी

रांची । भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति दिए जाने पर समिति की बैठक हुई है। झारखंड कैडर के चार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सचिव रैंक से प्रथम सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार प्रमोशन की मंजूरी मिल गई है। इनमें आईएएस अधिकारी हिमानी पांडेय, राहुल शर्मा, केके. सोन व आराधना पटनायक के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारी 1998 बैच के हैं। सीएम की सहमति के बाद इससे संबंधित अनुशंसा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद अधिसूचना जारी होगी। प्रमोशन का लाभ 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें…










