IAS पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ी…देर रात रिम्स में कराया गया भर्ती… सांस लेने में परेशानी व सीने में दर्द की शिकायत…पैरों पर खड़ी…

रांची। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद IAS पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गयी है। सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात उन्हें होटवार जेल से रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में चल रहा है। पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में बंद थीं। जैसे ही उन्होंने तबीयत खराब होने की सूचना दी। उन्हें आनन फानन में जेल से रांची रिम्स पहुंचाया गया। वह चलने में भी असमर्थ नजर आ रही थीं। उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल के इलाज कक्ष तक पहुंचाया गया।

रात करीब 8.30 बजे उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स लाया गया। डाक्टरों के मुताबिक उन्होंने कहा कि बुधवार को कई जांच कराने की योजना है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें किस तरह की बीमारी है। उन्हें फिलहाल रांची रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा जाएगा। आपको बता दें कि मनरेगा घोटाला में वे फिलहाल जेल में हैं. इस मामले की जांच ईडी कर रही है. हाईकोर्ट उनकी जमानत पर दुर्गा पूजा बाद सुनवाई करेगा. वह चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। अपने पैरों पर खड़ा तक नहीं हो पा रही हैं। उनकी तबीयत खराब होने की सूचना के बाद उनके पति अभिषेक झा और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्गापूजा के बाद जमानत पर होगी सुनवाई

मनरेगा घोटाला और मनी लॉड्रिंग मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई अब दुर्गा पूजा के बाद होगी।हाईकोर्ट में अंबुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई।पिछली सुनवाई में ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया था।अब कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए दुर्गा पूजा की अवकाश खत्म होने के बाद का समय दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close