किडनी खराब होने की पहचान करें इन 5 संकेतों से…जानें बचाव के तरीके और इलाज के विकल्प

Identify kidney failure with these 5 signs... Know prevention methods and treatment options

Kidney Disease : किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर किडनी खराब हो जाए तो गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अगर किडनी खराब हो जाती है तो कई बार जान चली जाती है क्योंकि यह हमारे शरीर की गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकलने में मदद करता है। किडनी खराब होने पर शरीर को कई संकेत मिलते हैं जिसे नजर अंदाज करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।तो आईए जानते हैं किडनी खराब होने पर शरीर क्या संकेत देता है…

रात में बार-बार पेशाब आना ( Kidney Disease )

कई बार ऐसा होता है रात में बार-बार पेशाब लगने लगता है।अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह किडनी खराब होने की समस्या का संकेत है और आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहुत ज्यादा प्यास लगना

किडनी के खराब होने पर शरीर में पानी का संतुलन खराब हो जाता है और रात में काफी ज्यादा प्यास लगने लगता है। अगर आपको रात में बार-बार पानी पीने की आदत है तो यह किडनी खराब होने का संकेत है जिसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

पेशाब के दौरान दर्द और जलन होना

किडनी खराब होने पर मूत्र मार्ग में संक्रमण और सूजन हो जाता है जिसके वजह से पेशाब करते समय दर्द और जलन होता है। आपके साथ अगर ऐसा समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आना किडनी के संक्रमण पथरिया अन्य गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर आपके पेशाब में खून आ रहा है तो इसे नजर अंदाज नहीं करें क्योंकि इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उचित उपचार कारण।

नींद से बार-बार अचानक जगना

किडनी की समस्या होने पर नींद में खलल पड़ जाती है क्योंकि किडनी शरीर से भी सख्त पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकल पाता जिससे नींद आने में दिक्कत होने लगती है। व्यक्ति का बार-बार नींद खुल जाता है। अगर आपका अचानक से नींद खुल जाता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें वरना आपकी जान जा सकती है।किडनी खराब होने पर कई बार इंसान मर जाता है। इसलिए आप भूल कर भी इस समस्या को नजर अंदाज नहीं करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close