चुनाव के दौरान IED ब्लास्ट : मतदान दल के साथ जा रहे पुलिस टीम को ब्लास्ट से उड़ाने की कोशिश, BSF जवान व दो पीठासीन अधिकारी घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ में आज चुनाव है। चुनाव के ठीक पहले नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। नक्सलियों ने BSF और जिला बल की पोलिंग टीम को IED ब्लास्ट से उड़ाने की कोशिश की है। ब्लास्ट में BSF जवान और दो चुनाव अधिकारी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कांकेर के थाना छोटेबेटियां से बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी पोलिंग के 4 टीम को लेकर कैम्प मरबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी।

इसी दौरान रेंगागोंदी के पास लगभग शाम चार बजे बजे प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में बीएसएफ के आरक्षक चंद्रप्रकाश सेवल एवं पोलिंग पार्टी के 02 कर्मचारी घायल हो गये। दोनों घायल चुनाव अदिकारी पीठासीन पदाधिकारी हैं। तीनों घायल की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायलों का ईलाज छोटेबेठिया में किया जा रहा है। वहीं बाकि मतदान दल एवं सुरक्षाबल की टीम सुरक्षित रेंगागोंदी मतदान केंद्र पहुँच गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी घटना बीजापुर में हुई है। वहीं, नारायणपुर जिले के मुरहापदर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से 4 किलो वजनी एक IED को नष्ट किया है। नक्सलियों ने ये IED जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था। IED को नष्ट करने के दौरान ITBP जवान आमिर खान को हल्की चोट भी आई है। इलाज के लिए नारायणपुर लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close