“गले लगोगी तो नंबर दूंगा” प्रिंसिपल सर बोले, और गंदे तरीके से छूने लगे, प्रैक्टिकल में नंबर के नाम पर अश्लील डिमांड, कॉलेज में हंगामा

मोतिहारी। प्रिंसिपल की एक शर्मनाक हरकत सामने आयी है। नंबर के नाम पर प्रिंसिपल ने छात्रा से अश्लील डिमांड की थी। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद छात्रों ने कॉलेज में जमकर बवाल काटा। मामला मोतिहारी के एसएनएस कॉलेज का है। जहां की छात्रा ने प्रिंसिपल प्रदीप कुमार पर नंबर के नाम पर अश्लील डिमांड करने और हरकतें करने का आरोप लगाया है।

दरअसल छात्रा प्रैक्टिकल में फेल हो गई थी। वो इसे लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे प्रिंसिपल से मिलने गई थी। उसका आरोप है कि प्रिसिंपल ने उससे नंबर देने के लिए हग की डिमांड की। फिर वो अश्लील हरकतें करने लगा। घटना के बाद कॉलेज में छात्रों में गुस्सा है। प्रिंसिपल पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन भी हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, प्रिंसिपल ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कॉलेज में हंगामा किया। पुलिस ने सभी को समझा कर शांत कराया। जानकारी के मुताबिक लड़की कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि मैं प्रैक्टिकल में फेल हो गई थी, जिसके बाद वो प्रिंसिपल से मामले में बात करने गई थी। जहां प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने पर तो कॉलेज के अन्य छात्र दौड़कर आए और प्रिंसिपल प्रदीप कुमार को उनके कार्यालय में बंद कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया। जिसके बाद आरोप लगाने वाली छात्रा और छात्र नेताओं को थाने लेकर आई। एसएनएस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाया गया है वह बेबुनियाद है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close