जल गयी है कड़ाही में आपकी सब्जी, फेंकने के बजाय बस डाल दीजिये ये चीज, तुरंत गायब हो जायेगी जले की बदबू, सुधर जायेगा स्वाद

Kitchen Trick। रसोई में खाना बनाते समय कभी-कभी छोटी सी चूक से खाना जल जाता है। जलते ही पूरे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है।  खासकर तब, जब सब्जी कड़ाही के तले में लगकर जल जाते हैं। आमतौर पर लोग ऐसी स्थिति में सब्जी को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्की जली हुई सब्जी को दोबारा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है?

किचन एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर सब्जी थोड़ी-बहुत जल गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक आसान घरेलू उपाय की मदद से जलेपन के स्वाद को काफी हद तक कम किया जा सकता है और आपकी मेहनत भी बच सकती है।

आपको करना होगा सबसे पहले ये काम

जैसे ही आपको लगे कि सब्जी जल गई है, तुरंत गैस बंद कर दें। इसके बाद सब्जी के ऊपरी हिस्से को सावधानी से दूसरी कड़ाही या बर्तन में निकाल लें। ध्यान रखें कि तले में चिपके जले हुए हिस्से को बिल्कुल न मिलाएं। यदि जला हुआ भाग सब्जी में मिल गया तो उसका स्वाद और गंध पूरी सब्जी में फैल सकती है।

दही बन सकता है स्वाद बचाने का उपाय

 हल्की जली हुई सब्जी में थोड़ा सा ताजा दही मिलाने से स्वाद को संतुलित किया जा सकता है। दही का हल्का खट्टापन और उसका क्रीमी टेक्सचर जले हुए स्वाद को कम करने में मदद करता है। साथ ही सब्जी में मौजूद मसालों का फ्लेवर भी दोबारा उभरकर सामने आता है।

कब कारगर है यह उपाय?

हालांकि यह ट्रिक तभी बेहतर काम करती है जब सब्जी केवल हल्की जली हो। अगर सब्जी पूरी तरह जल चुकी है और उसमें तेज जली हुई गंध आ रही है, तो उसे पहले जैसा बनाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन मामूली जलेपन की स्थिति में यह तरीका काफी प्रभावी माना जाता है।

बच सकती है आपकी मेहनत

अगली बार यदि खाना बनाते समय सब्जी हल्की जल जाए, तो उसे तुरंत कूड़ेदान में डालने की बजाय यह आसान उपाय जरूर आजमाएं। संभव है कि आपकी मेहनत, समय और खाने का स्वाद तीनों बच जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close