झारखंड : पलामू में इंस्टाग्राम की सनक ने ली जान…नानी की मामूली डांट पर 17 वर्षीय किशोरी ने खाया जहर….शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Instagram Craze Claims a Life in Palamu... 17-Year-Old Girl Consumes Poison After a Mild Scolding from Her Grandmother... Wedding Festivities Turn into Mourning.

झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम चलाने को लेकर हुई मामूली डांट के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

शादी समारोह में आई थी ननिहाल, मोबाइल बनी विवाद की वजह
जानकारी के अनुसार मृतका नंदिनी सिंह अपनी मां के साथ ननिहाल आई हुई थी, जहां एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान वह लगातार मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम चलाने में व्यस्त थी। जब उसकी नानी ने उसे मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका और डांट लगाई, तो वह इस बात से आहत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आक्रोश में उठाया खौफनाक कदम, जहर का सेवन कर ली जान
परिजनों के मुताबिक नानी की डांट नंदिनी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन फानन में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों का फूटा गुस्सा
इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा तफरी और कोहराम मच गया। मृतका की मां ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और कई गंभीर आरोप भी लगाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
घटना की सूचना पर रेहला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि क्या यह कदम केवल डांट का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य मानसिक या सामाजिक कारण भी शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close