झारखंड : रांची की संविधान बचाओ रैली में खड़गे का केंद्र पर तीखा वार…कहा सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी ले मोदी सरकार –

Kharge's sharp attack on the Center in Ranchi's Save Constitution rally... said Modi government should take responsibility for the security lapse -

रांची के पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस गंभीर चूक की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। खड़गे के अनुसार, जब वीआईपी के मूवमेंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं, तो आम नागरिकों के लिए यह लापरवाही क्यों?

खड़गे ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में खुद सरकार ने सुरक्षा चूक की बात मानी है। उन्होंने केंद्र से पूछा कि जब इंटेलिजेंस को जानकारी थी, तो आम लोगों को सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया? उन्होंने साफ कहा, “देश पहले है और आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार का पूरा साथ देंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैली में जातीय जनगणना की मांग भी प्रमुख रही। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने 50% आरक्षण सीमा हटाने और ओबीसी आरक्षण का दायरा बढ़ाने की भी बात कही।

खड़गे ने सरना धर्मकोड को जनगणना में शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। साथ ही, एचईसी की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार की निजीकरण नीति को दोषी ठहराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी केंद्र पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भीड़ से भरे इस कार्यक्रम में खड़गे ने “संविधान बचाओ, जय भीम, जय बापू” के नारों से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close