शादी के जश्न में मातम: मेहमानों से भरी स्कार्पियों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की हुई मौत, चार की हालत गंभीर, स्कार्पियों कोे उड़ गये परखच्चे

Mourning in wedding celebration: Truck hits Scorpio full of guests, three dead, four in critical condition, Scorpio blown to pieces

Accident News : शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब मेहमानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले की बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक हादसा उसे वक्त हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों से भरी स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में पोखरा प्रखंड के हरीनगर गांव निवासी राजू कुमार, पार्वती देवी और सरोज कुमार शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक राजू कुमार अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, वहीं चार लोग गंभीर है, जिन्हें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक बोखड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर महिंदवाड़ा थाना की पुलिस भी पहुंची और तत्काल रेस्क्यू का काम शुरू किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे, जिसमें से तीन की जान चली गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का आधा हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया।

 

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों काफी तेज रफ्तार में थे, फिलहाल घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों का आईसीयू में इलाज चल रहा है।इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया करीब घंटे भर के बाद किसी तरह से आवागमन को व्यवस्थित किया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close