अनिश्चतकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम : अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू… जानिये कब-कब किस तरह रहेगा आंदोलन का स्वरूप

रांची। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर अब लामबंद होने लगा है। गरुवार को ज्ञापन सौंपने से आंदोलन की शुरुआत हुई। अब आंदोलन के अगले चरण में 23 अक्टूबर को महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हो, नीलांबर-पीतांबर सहित तमाम महापुरूषों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलायी जायेगी और प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का मकसद सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है।

वहीं मांगों के समर्थन में राज्य के सभी समहरणालय लिपिक 3 नवंबर से 10 नवंबर तक काला बिल्ला लगायेंगे। वहीं 11 नवंबर से राज्य स्तरीय टीम जिला व अनुमंडल के साथ प्रखंड स्तर पर दौरा करेगी। 24 से 26 नवंबर तक सभी जिलों में अपने-अपने क्षेत्र के विधायक और सांसद को अनुशंसा पत्र सरकार को भेजने का अनुरोध करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 3 दिसंबर तक अगर संघ की मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो 4 दिसंबर तक राज्स स्तरीय बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की रणनीति तैयार की जायेगी। कार्यक्रम के अनुरूप बोकारो जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय मंत्री विद्यासागर के नेतृत्व में उपायुक्त बोकारो से मिलकर मांग पत्र सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close