India vs SA 2nd ODI: राज्यपाल-मुख्यमंत्री भी देखने पहुंचे भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच… ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने लिखा…..

रांची: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत आज करो या मरो के मुकाबले में उतरा है। भारतीय टीम अगर आज अपना मैच हारती है तो वो प्रोटिजों के खिलाफ सीरीज गंवा देगी। भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण इस मैच को देखने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे हैं। खुद हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मैच देखने अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

भारतीय टीम 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। भारतीय टीम इस मैच में अच्छी स्थिति में हैं और वो मैच जीत सकती है। इससे पहले आज रांची के खेलप्रेमियों का मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रेयस अय्यर ने जड़ा शानदार शतक

श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 103 गेंद पर शानदार 102 रन बना लिये हैं। यह अय्यर को वनडे इंटरनेशनल में दूसरा शतक है. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाये हैं।

टीम इंडिया जीत के बेहद करीब लाइव स्कोर IND 262/3

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close