Indian Coast Guard Recruitment : कोस्ट गार्ड में अफसर बनने का सुनहरा मौका….12वीं पास भी सकते हैं आवेदन….कल से आवेदन …

Indian Coast Guard Recruitment 2022 : भारतीय कोस्ट गार्ड यानि भारतीय तटरक्षक में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती का आवेदन जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन तटरक्षक भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastgurd.cdac.in के माध्यम से कर सकते हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 17 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।
7 दिसंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है।
इन पदों पर होगी भर्ती
- जनरल ड्यूटी GD/ सीपीए (SSA) 50 पद
- टेक (इंजीनियरिंग) टेक (इलेक्ट्रिकल) 20 पद
- ला आफिसर के 1 पद
कुल 71 पदों पर भर्तियां होगी । सभी पदों के लिए आवेदन की निर्धारित योग्यता अलग-अलग है। असिस्टेंट कमांडेट के लिए ग्रेजुए होना जरूरी है, लेकिन अन्य पदों के लिए 12वीं पास आवेदक आवेदन भर सकते हैं। जरूरी है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।
परीक्षा के विभिन्न चरणों के दौरान सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक, फोटो पहचान और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा. सभी चरण की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार चयन पाने के पात्र होंगे.











