बारिश की बेरुखी: झारखंड में कई जिलों में अभी भी नहीं हो पायी रोपाई, 8 जिलों में हाल सबसे बुरा, आज हो सकती है अधिकांश जगहों पर बारिश

रांची। आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। हालांकि शुक्रवार से ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में झिमझिम बारिश हो रही है। आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में इलाकों बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इस बार मानसून की बेरुखी से झारखंड में कोहराम मचा है। कई जिलों में अब तक खेती का काम पूरा नहीं हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में बारिश की कमी अब भी 35 फीसदी है। राज्य में एक जून से 18 अगस्त तक सामान्य बारिश 689.8 मिलीमीटर की तुलना में अब तक 422.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 31 जुलाई तक 47 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में वर्ष 2022 में भी 18 अगस्त तक 30.83 प्रतिशत रोपाई ही हो पाई थी। उन्होंने कहा कि जिलों में रोपाई की स्थिति और अन्य कारकों का आकलन कर रहे हैं। एक और सप्ताह तक स्थिति देखी जाएगी। उसके बाद सभी मापदंडों का मूल्यांकन करने के बाद, सरकारी स्तर पर सूखा घोषित करने के संबंध में कोई भी निर्णय किया जाएगा।

धान की रोपाई के मामले में राज्य के 24 में से आठ जिलों में स्थिति गंभीर है। पलामू जिले में 18 अगस्त तक राज्य में सबसे कम (2.96 फीसदी) धान की रोपाई हुयी है। इसके बाद जामताड़ा में 5.63 फीसदी, दुमका में 7.66 फीसदी, गढ़वा में 8.43 फीसदी, धनबाद में 10.26 फीसदी, गिरिडीह में 11.42 फीसदी, कोडरमा में 12.61 प्रतिशत और चतरा में 16.35 फीसदी ही रोपाई हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close