दारोगा गिरफ्तार : थाना प्रभारी से नशे की हालत में झगड़ा करने वाला दारोगा गिरफ्तार, दो महीने पहले हुए थे लाइन हाजिर

सीतामढ़ी। शराब के शौक ने दारोगा जी को हवालात पहुंचा दिया। शराब के नशे में थाना प्रभारी से विवाद के मामले में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर का नाम बबलू कुमार है, जो थाना के माल खाना का प्रभार देने नगर थाना आएं थे। नशे में SI किसी बात को लेकर थाना प्रभारी से भिड़ गये। एसआई बबलू कुमार पूर्व से विवादित रहे हैं। अपने विवादों को लेकर जिले में चर्चित दारोगा बने रहें।

इधर विवाद के बाद थाना प्रभारी ने एसआई को हिरासत में लेने का निर्देश दिया और मेडिकल करवाई, जिसमें दारोगा को शराब के नशे में पाया गया। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। महीनों पूर्व सोनवर्षा के बीडीओ आवास पर उक्त एसआई के द्वारा शराब के नशे में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक एसआई बबलू कुमार को एसपी ने पिछले दिनों लाइन हाजिर किया था। दो महीने बाद भी उन्होंने मालखाने का चार्ज नहीं दिया। इस मामले में थाना प्रभारी ने लिखा पढ़ी की, तो बबलू कुमार चार्ज देने पहुंचे। इस दौरान वो थाना प्रभारी के साथ शराब के नशे में विवाद करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close