इंटर के छात्र की फंदे पर लटकी मिली लाश …. आत्महत्या या कुछ और…. पुलिस कर रही है जांच

गिरिडीह: इंटर के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटरोकिया की बतायी जा रही है। छात्र का नाम नौशाद अंसारी है। जानकारी के मुताबिक छात्र का शव उसके कमरे में लटका मिला है। हादसे के बाद से घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 18 वर्षीय छात्र नौशाद अंसारी बेंगाबाद डाकबंगला स्थित मॉडल विद्यालय का छात्र था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बेंगाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नौशाद के परिवार वाले खेत पर पर काम करने के लिए गये हुए थे, दोपहर में नौशाद ने परिवार वालों को खुद ही खेत जाकर खाना पहुंचाया, कुछ देर बाद वो घर लौट आया और फिर फांसी पर झूल गया। इधर जब मृतक का बड़ा भाई घर लौटा तो कमरा बंद मिला। जिसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर वो अंदर गया, जहां उसका भाई नौशाद फंदे पर झूलता मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनन फानन में छात्र को फंदे से उतारा गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी. मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मेघावी छात्र था. मृतक के पिता ने बताया कि नौशाद का एडमिशन एक वर्ष पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज धनबाद में कराया गया था। कुछ माह तक पढ़ाई करने के बाद वह वापस घर लौट आया था. फिलहाल उसकी पढ़ाई मॉडल स्कूल में हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close