इस दिन होगा IPL 2026 ऑक्शन…जानिए सभी 10 टीमों की पर्स वैल्यू…हर टीम के टॉप-3 महंगे प्लेयर्स की लिस्ट…

इस दिन होगा IPL 2026 ऑक्शन…जानिए सभी 10 टीमों की पर्स वैल्यू…हर टीम के टॉप-3 महंगे प्लेयर्स की लिस्ट…

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी और रोमांच दोनों का समय है। आईपीएल 2026 का ऑक्शन 15 दिसंबर, 2025 को होने की संभावना है। इससे पहले शनिवार, 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी होगी, जो साफ़ करेगी कि किन खिलाड़ियों पर टीमों ने दांव लगाया है और किन खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएल ऑक्शन वेन्यू: IPL 2026
प्राथमिकता भारत में है, लेकिन दिसंबर में शादियों के सीजन की वजह से ऑक्शन यूएई में होने की संभावना पर भी विचार चल रहा है।

टीमों के पास बचा हुआ पर्स:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • पंजाब किंग्स (PBKS) – ₹35 लाख

  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – ₹10 लाख

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • गुजरात टाइटंस (GT) – ₹15 लाख

  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) – ₹20 लाख

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – ₹5 लाख

  • मुंबई इंडियंस (MI) – ₹10 लाख

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – ₹5 लाख

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – ₹20 लाख

  • राजस्थान रॉयल्स (RR) – ₹30 लाख

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – ₹75 लाख

रिटेंशन लिस्ट के बाद इन पर्स में रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की कीमत जुड़ जाएगी।

हर टीम के टॉप-3 महंगे खिलाड़ी (पिछले संस्करण): IPL 2026

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर – ₹26.75 करोड़, अर्शदीप सिंह – ₹18 करोड़, युजवेंद्र चहल – ₹18 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत – ₹27 करोड़, निकोलस पूरन – ₹21 करोड़, रवि बिश्नोई/मयंक यादव – ₹11 करोड़
गुजरात टाइटंस: राशिद खान – ₹18 करोड़, शुभमन गिल – ₹15.5 करोड़, जोस बटलर – ₹15.75 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल – ₹16.5 करोड़, केएल राहुल – ₹14 करोड़, कुलदीप यादव – ₹13.25 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ – ₹18 करोड़, रविंद्र जडेजा – ₹18 करोड़, मथीशा पथिराना – ₹13 करोड़
मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह – ₹18 करोड़, सूर्यकुमार यादव – ₹16.35 करोड़, हार्दिक पांड्या – ₹16.35 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर – ₹23.75 करोड़, रिंकू सिंह – ₹13 करोड़, आंद्रे रसेल/सुनील नरेन/वरुण चक्रवर्ती – ₹12 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन – ₹23 करोड़, पेट कमिंस – ₹18 करोड़, ट्रेविस हेड/अभिषेक शर्मा – ₹14 करोड़
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल – ₹18 करोड़, संजू सैमसन – ₹18 करोड़, ध्रुव जुरेल/रियान पराग – ₹14 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली – ₹21 करोड़, जोश हेजलवुड – ₹12.5 करोड़, फिल साल्ट – ₹11.5 करोड़

ऑक्शन की खासियत: IPL 2026
इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन सिर्फ एक दिन का होगा। पिछले संस्करण के मेगा ऑक्शन की तरह दो दिन तक नहीं चलेगा। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति और बचे हुए पर्स के हिसाब से खिलाड़ियों के लिए दांव लगाएंगी।

आईपीएल फैंस इस ऑक्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि हर टीम का पर्स और टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट खेल के रोमांच और नए रुझानों को तय करेगी।

Related Articles

close