आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें 23 दिसंबर का रेट

Petrol-Diesel Prices Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 23 दिसंबर के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आइए जानते हैं, महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत?

कच्चे तेल की कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 73.28 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 69.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज 23 दिसंबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है पेट्रोल का दाम?
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 100.90 रुपये प्रति लीटर है.

आज क्या है डीजल का दाम?
नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में आज डीजल की कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में आज डीजल की कीमत 91.82 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में आज डीजल की कीमत 92.48 रुपये प्रति लीटर है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां जानें अलग-अलग शहरों में क्या है पेट्रोल के दाम
देहरादून में आज पेट्रोल की कीमत 93.49 रुपये प्रति लीटर है. नैनीताल में आज पेट्रोल की कीमत 92.74 रुपये प्रति लीटर है. अगरतला में आज पेट्रोल की कीमत 97.53 रुपये प्रति लीटर है. वारंगल में आज पेट्रोल की कीमत 107.08 रुपये प्रति लीटर है. गंगटोक में आज पेट्रोल की कीमत 101.75 रुपये प्रति लीटर है.

चित्तौड़गढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 104.60 रुपये प्रति लीटर है. पुडुचेरी में आज पेट्रोल की कीमत 94.26 रुपये प्रति लीटर है. शिलांग में आज पेट्रोल की कीमत 96.24 रुपये प्रति लीटर है. इंफाल में आज पेट्रोल की कीमत 99.20 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत 102.92 रुपये प्रति लीटर है. देवघर में आज पेट्रोल की कीमत 97.60 रुपये प्रति लीटर है. राजकोट में आज पेट्रोल की कीमत 94.74 रुपये प्रति लीटर है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Crime: स्कूली छात्रा के साथ बड़ी वारदात, घर के पास से किडनैप कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

झारखंड के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी: कैबिनेट में कर्मचारियों को हेमंत सरकार देगी डबल गिफ्ट, वेतन में बढोत्तरी के साथ छह महीने का एरियर्स भी

Related Articles

close