जम्मू-कश्मीर : 24 घंटे में दूसरी बार हमला : आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट,1 बच्चे की मौत… 5 लोग जख्मी

जम्मू कश्मीर : के राजौरी में सोमवार को आईडी ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 5 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजौरी में जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ उस वक्त वहां रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। रविवार को आतंकियों ने राजौरी में 4 लोगों पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी। दरअसल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार देर शाम आतंकियों ने हमला किया था आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी अभी 7 लोग घायल हुए हैं।

फायरिंग वाली जगह के पास हुआ ब्लास्ट

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ब्लास्ट उसी घर के पास हुआ जहां रविवार को पहली फायरिंग हुई । ब्लास्ट में 5 लोग जख्मी हुए हैं और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इतना ही नहीं यहां से पुलिस ने एक और आईडी बरामद की है। इसे हटा दिया गया है सुरक्षा बल आसपास के घरों में सर्चिंग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने यह गोलीबारी राजौरी के राजौरी इलाके में कि। आतंकियों ने पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा, फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरी के पास गोलीबारी घटना हुई जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत एक हिंदू परिवार के 7 लोग घायल हो गये। बाद में सतीश समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में राजौरी शहर में सोमवार को पूर्ण बंद की अपील की थी। इसी को लेकर सोमवार को डांगरी में प्रदर्शन हो रहा था तभी आईडी ब्लास्ट हो गया।

Related Articles

close