झाऱखंड- यादगार लम्हा :“विकेट के पीछे हम सब के शान धोनी थे तो आगे रॉबिन” कल्पना सोरेन ने कुछ इस अंदाज में रॉबिन के IPL डेब्यू पर दी शुभकामनाएं..कहा…

Jharkhand- Memorable moment: "Dhoni was our pride behind the wicket and Robin was in front" Kalpana Soren congratulated Robin on his IPL debut in this manner.. said...

रांची। सोचिये! वो कितना खुबसूरत पल था, जब गुरु विकेट के पीछे, तो गुरु को क्रिकेट खेलते देख सीखने वाला शिष्य विकेट के आगे खड़ा था। IPL के दूसरे मैच में झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल आया, जब राज्य के रॉबिन मिंज ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए, रॉबिन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान संभाला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि राबिन वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये, जैसा की उनसे उम्मीद की जा रही थी। वो सिर्फ 9 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में वे रवींद्र जडेजा को कैच दे बैठे। इस मुकाबले में सबसे खास और चर्चित क्षण तब आया जब झारखंड के दो क्रिकेट सितारे एक ही मैदान पर नजर आए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी थे और सामने रॉबिन मिंज। यह नजारा झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक तस्वीर को जमकर शेयर किया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक कल्पना सोरेन ने किया पोस्ट 

मुख्यमंत्री की पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “झारखंड के भूमिपुत्र रॉबिन मिंज को आईपीएल जैसे बड़े आयोजन में खेलते देख गर्व महसूस हो रहा है। विकेट के पीछे हम सबके शान धोनी थे, तो आगे रॉबिन।

गुमला जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है। भले ही आज रॉबिन ज्यादा रन नहीं बना पाए, लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में वे अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतेंगे।”

 

 

जानिये कौन हैं राबिन मिंज 

रॉबिन मिंज के आईपीएल डेब्यू को लेकर उनके गांव और झारखंड के विभिन्न हिस्सों में उत्साह देखा गया। उनके परिवार और समर्थकों ने टेलीविजन के सामने बैठकर यह ऐतिहासिक क्षण देखा और गर्व महसूस किया। हालांकि, उनका पहला मैच ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों को उनसे आगे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

झारखंड ने भारतीय क्रिकेट को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और अब रॉबिन मिंज भी इस सूची में शामिल हो चुके हैं। उनके प्रदर्शन पर झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश नजर बनाए हुए है।

Related Articles

close