झारखंड बंद का ऐलान…BJP ने हजारीबाग कांड पर 3 अप्रैल को राज्यव्यापी बंद का किया ऐलान

Jharkhand Bandh Announced... BJP Calls for Statewide Shutdown on April 3 over Hazaribagh Incident

रांची। हजारीबाग के विष्णुगढ़ कांड को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश है। इस घटना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या शामिल है। इस गंभीर मामला पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 3 अप्रैल 2026 को झारखंड बंद का ऐलान कर दिया है।


BJP का रुख

सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यदि 2 अप्रैल तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 3 अप्रैल को राज्यव्यापी बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। BJP का कहना है कि इस गंभीर घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पीड़िता को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।


चेतावनी और सियासी असर

पार्टी नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा तक कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। BJP का आरोप है कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close