झारखण्ड : केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला… मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, भारत के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को सरना आदिवासी समाज की समस्याओं एवं मांगो से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर उसके निदान की दिशा में उचित पहल करने का आग्रह किया. सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा  राज्य हित में सरकार सभी वर्ग तथा समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इस दिशा में समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को सशक्त और आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है .

सीएम ने ट्वीट कर कहा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने ट्वीट कर लिखा- आज रांची में केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात किया तथा प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। अबुआ सरकार राज्य हित में सभी वर्ग तथा समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के हर वर्ग को सशक्त और आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है क्योंकि राज्य की मजबूती के लिए समाज का मजबूत होना बहुत जरूरी है। सरना आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने और हक-अधिकार देने के लिए हमारी सरकार ठोस क़दम उठा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close