झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात, कई मुद्दों पर मंथन

Jharkhand: CM Hemant Soren and Congress President Mallikarjun Kharge meet, discuss several issues

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6 अप्रैल को रांची के होटल बीएनआर में उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। करीब 40 मिनट चली इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी क्योंकि खड़गे झारखंड दौरे पर थे और वे गठबंधन के वरिष्ठ नेता हैं। जातीय जनगणना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हमारी पुरानी मांग रही है और इसे लेकर हम लगातार आवाज उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार चल रही है। यह महागठबंधन राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आया है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सीएम सोरेन के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव में जेएमएम 14 सीटों पर तैयारी कर रही है, जिनमें से 12 सीटों पर पार्टी हर हाल में चुनाव लड़ना चाहती है। ये सीटें झाझा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, पीरपैंती, नाथनगर, बांका और रामपुर जैसी सीमावर्ती क्षेत्रों में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार विधानसभा में विपक्ष की स्थिति मजबूत है, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल प्रमुख भूमिका में हैं। ऐसे में जेएमएम भी बिहार में अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close