झारखंड : जमीन के नीचे छिपा था ‘मौत का सामान…लातेहार में सुरक्षाबलों की सर्जिकल स्ट्राइक, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

'Materials of death' were hidden under the ground... Security forces carried out a surgical strike in Latehar, a large quantity of arms and ammunition was recovered.

लातेहार जिले में लातेहार हथियार बरामद का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मिरचैया जंगल से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद कर संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई छिपादोहर थाना कांड संख्या-11/26 के तहत की गई।

एसपी कुमार गौरव के अनुसार, 14 मार्च को गिरफ्तार किए गए दो आरोपी—मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां (42) और बब्लु राम उर्फ बब्लु चंद्रवंशी—को कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिनों के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने जंगल में हथियार छिपाने की बात स्वीकार की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल में छापेमारी की। यहां जमीन के अंदर करीब डेढ़ फीट नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। इस लातेहार हथियार बरामद कार्रवाई में एक इंसास राइफल, 70 जिंदा कारतूस (5.56 बोर), तीन मैगजीन और एक पाउच मिला। वहीं, दूसरी जगह से एक सेमी राइफल, .30-06 बोर के 77 कारतूस, एक .30 कार्बाइन राइफल, 23 जिंदा कारतूस और दो पाउच भी बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि हथियारों को बेहद सुनियोजित तरीके से जमीन में छिपाया गया था, जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close