झारखंड : कुएं में छिपे थे कत्ल के गहरे राज! पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा वो ‘आशिक’, जिसने नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतारा

The well held dark secrets of the murder! Within 24 hours, Pakur police arrested the 'lover' who killed his minor girlfriend.

झारखंड के पाकुड़ जिले में नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 जनवरी को हिरणपुर थाना क्षेत्र के खजुरडांगा गांव स्थित एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलबीनुस टुडू के रूप में हुई है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से में आकर आरोपी ने लड़की की हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव को कुएं में फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

23 जनवरी को ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान कराई गई। इसके बाद मृतका के पिता ने हिरणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना से पहले आरोपी युवक को नाबालिग लड़की के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर अलबीनुस टुडू को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पाकुड़ नाबालिग हत्या मामला में आगे की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से तथ्यों को खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close