झारखंड : धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के यात्रियों की मौज…अब इस नए स्टेशन तक जाएगी ट्रेन…स्लीपर में भी बढ़ी सीटें

Dhanbad-Bhubaneswar Express passengers are in for a treat! The train now runs to this new station, with increased sleeper seating.

Dhanbad News: यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। Dhanbad से Bhubaneswar के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नियमित ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी। इस संबंध में Railway Board ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन नए नंबर के साथ दोनों दिशाओं में चलेगी और यात्रियों को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा भी मिलेगी।

रेलवे के अनुसार शुरुआत में इस ट्रेन में चार जनरल, आठ स्लीपर, तीन थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच शामिल थे। नियमित संचालन के बाद इसमें एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रेन कुल नौ स्लीपर कोच के साथ चलेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का नया ठहराव चंद्रपुरा स्टेशन पर भी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच Purulia से Anand Vihar तक चलने वाली नई ट्रेन का भी उद्घाटन किया गया। यह ट्रेन शाम 3:55 बजे पुरुलिया से रवाना होकर मूरी, रांची, टाटीसिल्वे, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड और डेहरी आन सोन स्टेशनों से गुजरते हुए रात 8:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

इसके अलावा 16 मार्च को आनंद विहार से टाटा तक वनवे स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे आनंद विहार से रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, बरकाकाना, मूरी और चांडिल होते हुए दोपहर 1:00 बजे टाटा पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close