झारखंड: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मुख्यमंत्री पहुंचे आनन-फानन में अस्पताल

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी के कारण उन्हें लू लगने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
________________________________________
रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उन्हें राजधानी रांची के लालपुर स्थित सेंटेविटा हॉस्पीटल (Santevita Hospital) में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें लू (हीटस्ट्रोक) लगने की आशंका है, जिसके चलते उन्हें कमजोरी और असहजता महसूस हो रही थी।

बताया जा रहा है कि राधाकृष्ण किशोर पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। लगातार दौरे, भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण उनकी तबीयत पर असर पड़ा। सोमवार को वे पश्चिम बंगाल से सीधे मेदिनीनगर (पलामू) पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। हालांकि, शुरुआती तौर पर स्थिति गंभीर नहीं मानी गई, लेकिन रात तक उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल रांची लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार सुबह उनकी स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और जरूरी जांचें की जा रही हैं।वित्त मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री Hemant Soren तुरंत सक्रिय हो गए।

वे बिना किसी बड़े काफिले के सीधे अस्पताल पहुंचे और मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी विस्तृत चर्चा की और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री का यह दौरा सादगी के कारण भी चर्चा में रहा। वे सीमित सुरक्षा के साथ अस्पताल पहुंचे और कुछ समय वहां बिताने के बाद अपने कांके रोड स्थित आवास लौट गए। उनके साथ इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू और एक सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों के अनुसार, हीटस्ट्रोक के मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। ऐसे में मंत्री की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर आवश्यक उपचार दे रही है।इस घटना ने एक बार फिर भीषण गर्मी और लू के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया है, खासकर उन लोगों के लिए जो लगातार बाहर काम करते हैं या यात्रा करते हैं। फिलहाल, मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close