झारखंड स्थापना दिवस: 15000 लोग होंगे शामिल, सुरक्षा में तैनात रहेंग 5000 पुलिस जवान, हेमंत सोरेन ने तैयारियां का लिया जायजा

रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रही तैयारियों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान विभिन्न विभागों के मौजूद पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सिलसिले में दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था पर पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 15,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी। लोगों को मोरहाबादी मैदान तक लाने के लिए करीब 350 बसों की व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात रहेंग 5000 पुलिस जवान

मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 5000 पुलिस बल रांची एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी मैदान यानी कार्यक्रम स्थल तक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जबकि 140 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं इस मौके पर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल सहित विभिन्न विभाग के सचिव भी मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर इस बार पहले से कहीं ज्यादा बेहतर व्यवस्था होगी। इस बार शानदार तैयारियां की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close