झारखंड को मिली सुपरफास्ट सौगात…अमृत भारत एक्सप्रेस का सफर शुरू…यहाँ देखें दोनों ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल
Jharkhand gets a superfast gift... Amrit Bharat Express begins its journey... See the complete timetable of both trains here.

Jharkhand Train Update के तहत रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे ने पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की है, जो रांची होते हुए चलेगी। इसके साथ ही हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को अब नियमित द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदल दिया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का शेड्यूल
नई सेवा के तहत ट्रेन संख्या 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 21 मार्च 2026 से हर शनिवार सुबह 6:15 बजे पोत्तनूर से रवाना होगी। यह ट्रेन कोयंबतूर, काटपाडी, विजयवाड़ा, रायगढ़ा, संबलपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो होते हुए सुबह 4:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
वहीं Jharkhand Train Update के अनुसार वापसी में ट्रेन संख्या 16620 धनबाद-पोत्तनूर एक्सप्रेस 23 मार्च 2026 से हर सोमवार दोपहर 2:00 बजे धनबाद से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।
हटिया-दुर्ग ट्रेन अब नियमित सेवा
रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08185/08186 हटिया-दुर्ग स्पेशल को अब 18641/18642 द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया है। ट्रेन संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 2 अप्रैल 2026 से हर मंगलवार और गुरुवार रात 8:05 बजे हटिया से रवाना होगी और सुबह 6:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 3 अप्रैल 2026 से हर बुधवार और शुक्रवार शाम 7:35 बजे दुर्ग से चलकर अगले दिन सुबह 7:15 बजे हटिया पहुंचेगी।
बेहतर कोच और सुविधाएं उपलब्ध
Jharkhand Train Update के तहत इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।












