झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुलायी आपात बैठक, सभी जिलों के सिविल सर्जनों को उपस्थित रहने का आदेश, जानिये क्या है बैठक का एजेंडा

Jharkhand: Health Minister Irfan Ansari called an emergency meeting, ordering the presence of civil surgeons from all districts. Find out the agenda for the meeting.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 5 फरवरी को राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ आपात बैठक करेंगे, इस बैठक में चार महत्वपूर्ण एजेंडों के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी।

रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कल एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। आज 5 फरवरी को सुबह 11:00 बजे राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ ये बैठक होगी। बैठक को लेकर सभी जिलों को एजेंडा भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये बैठक हज यात्रा से संबंधित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंस्री झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष भी है। बैठक में हज 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार हज यात्रियों को बेहतर, सुचारु और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हज पर जाने वाले किसी भी यात्री को स्वास्थ्य जांच, वैक्सीनेशन या अन्य प्रक्रियाओं के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी, अव्यवस्था या असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड से लगभग 1670 हज यात्री प्रस्तावित
जानकारी के अनुसार, हज 2026 के तहत झारखंड राज्य से लगभग 1670 हज यात्रियों के जाने का प्रस्ताव है। हज यात्रा की तय समय-सारणी (टाइमलाइन) को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं। इसी क्रम में 7 फरवरी 2026 तक सभी हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 8 फरवरी 2026 से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जानी है। वैक्सीनेशन से पहले मेडिकल स्क्रीनिंग बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया, जैसे वैक्सीनेशन और वीज़ा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेडिकल स्क्रीनिंग में होगी व्यापक जांच
मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान हज यात्रियों की सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसमें उम्र, पुरानी बीमारियों, शारीरिक फिटनेस और यात्रा के लिहाज से जरूरी स्वास्थ्य मानकों की जांच शामिल होगी।

इसके बाद ही वैक्सीनेशन और आगे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बेहद आवश्यक है।

बैठक में दिए जाएंगे ये अहम निर्देश
आपात बैठक में सिविल सर्जनों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—
• राज्य के सभी जिलों में सिविल सर्जनों की जिला स्तरीय बैठक शीघ्र आयोजित करना।
• हज यात्रियों के लिए स्पष्ट, एकरूप और व्यवहारिक गाइडलाइन जारी करना, ताकि किसी भी जिले में भ्रम या अव्यवस्था न हो।
• प्रत्येक जिले में जिला नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति, जो मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
• स्वास्थ्य जांच और वैक्सीनेशन के दौरान हज यात्रियों को प्राथमिकता, सहयोग और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार हज यात्रियों को सिर्फ प्रशासनिक सुविधा ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और सम्मान के साथ सेवाएं देना चाहती है। उन्होंने सिविल सर्जनों से अपील की कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close