झारखंड: झामुमो के स्थापना दिवस CM करेंगे बड़ा ऐलान, जेएमएम का कल होगा बड़ा पालटिकल शो..

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस कल आयोजित होना है। जेएमएम स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आय़ोजित होगा। चर्चा है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कल्पना सोरेन को भी अहम जिम्मेदारी देने का ऐलान कर सकते हैं।

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस की जोरदार तैयार चल रही है। कार्यक्रम को लेकर दुमका से विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड के बकाये राशि को लेकर कल के कार्यक्रम में कोई ठोस निर्णय लेने की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के संबोधन में झारखंड के विकास से संबंधित बातें तो होंगी ही लेकिन बकाया राशि के संबंध वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बसंत सोरेन ने बताया कि दुमका के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य तौर पर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन अपना संदेश राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं को देते हैं। उनका संदेश हमें उर्जा से भर देता है. पिछले साल पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समारोह में शामिल नहीं हो सके. जिससे कार्यकर्ताओं के मन में थोड़ी मायूसी थी, लेकिन इस बार काफी उत्साह के साथ इसकी तैयारी की जा रही है।

जनता के बीच इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। न्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है इसलिए संभव है कि बकाया राशि को पाने के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close