JHARKHAND JOB: रिम्स में तृतीय श्रेणी के पदों पर विज्ञापन हुआ जारी… कब और कैसे करे आवेदन, यहां देखे पूरी डिटेल जानकारी

रांची : रिम्स में तृतीय श्रेणी के 64 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें विभिन्न श्रेणी में 30 नियमित तथा 34 बैकलॉग पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाएगी।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियमित एवं बैकलॉग के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किया है। हालांकि दोनों श्रेणी के पदों पर एक ही प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 1 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे
  • आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
  • 5 दिसंबर तक फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
  • 7 से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन हो सकता है।

इन पदों पर हाेगी नियुक्ति

नियमित श्रेणी में जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें…

  • हेल्थ एजुकेटर (01),
  • महिला अधीक्षक (01),
  • आशुलिपिक (01),
  • एक्सरे मैकेनिक (01),
  • ईसीजी तकनीशियन (06),
  • परफ्यूजनिस्ट (02),
  • डेंटल हाइजनिस्ट (01),
  • रेडियोथेरेपी टेक्नोलाजिस्ट (04),
  • टेक्निकल असिस्टेंट (06) तथा टेक्नीशियन-कैथलैब (05) पद शामिल हैं।

इसी तरह बैकलॉग श्रेणी में…

  • लैब टेक्नीशियन (09),
  • शल्य कक्ष सहायक (09),
  • स्टेनोग्राफर (04),
  • एक्सरे तकनीशियन (02),
  • आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (01),
  • रेडियोग्राफर (01),
  • वेंटिलेटर टेक्नीशियन (01),
  • डेंटल मैकेनिक (05),
  • भारी वाहन चालक (01) तथा
  • कलाकार (01) के पदों पर नियुक्ति होगी।

आवेदन शुल्क

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपए और सामान्य व्यक्ति के लिए 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • दोनों श्रेणी के अभ्यर्थी बैकलॉग की भर्ती और नियमित भर्ती का आवेदन एक साथ कर सकेंगे।

कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी परीक्षा, पूछे जाएंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न

नियुक्ति हेतु परीक्षा एक चरण में कंप्यूटर बेस्ड मोड में ली जाएगी। एक पत्र की लिखित परीक्षा में सभी 120 प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंको के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। उक्त सभी पदों के लिए अन्य आवश्यक तकनीकी योग्यता के अलावा 500 बेड के अस्पताल में कम से कम पांच साल का अनुभव भी अनिवार्य किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य

मेधा सूची में शामिल होने के लिए अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं महिला को 32 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) को 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 को 36.5 प्रतिशत तथा आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना होगा।

नोट: विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस www.jssc.nic.in की वेबसाइट पर भी जाकर वैकेंसी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close