झारखण्ड : 7 दिनों से लापता है मनीषा…परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप!

बीते 7 दिनों से कमड़े की रहने वाली मनीषा देवी लापता है. रातू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराख नहीं लगा है. परिजन बार-बार पुलिस पर केस में ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस केस को गंभीरता से नहीं ले रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति संतोष विश्वकर्मा ने लगाए पुलिस पर आरोप

लापता युवती मनीषा के पति संतोष विश्वकर्मा अपने तीन बच्चों को लेकर बहुत परेशान हैं उनका कहना है पुलिस मामले में सुस्ती दिखा रही है इतना ही नहीं पुलिस पहले कह रही थी कॉल डिटेल निकालने के बाद कार्रवाई की जाएगी, अब कॉल डिटेल्स निकाल ली गई है उसके बाद पुलिस वालों का बर्ताव परिजनों को लेकर अच्छा नहीं है. मनीषा के पति ने पुलिस पर ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस कह रही है –हमें और कोई काम नहीं है ,तुम्हारे केस के पीछे पड़े रहे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें पहले भी लापता मनीषा की मामी आरती भी इस केस में पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगा चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close