झारखंड : मंत्री इरफान ने किया जमीन का निरीक्षण…2027 में मिलेगा झारखंड को रिम्स-2

झारखंड की राजधानी में अब रिम्स -2 जल्द ही बनने वाला है.  रांची में बनने वाला रिम्स -2 कांके के सुकुरहुटू में बनने जा रहा है. इसकी कुल लागात 1074 करोड़ रुपए होगा.

2 साल में बनकर तैयार होगा रिम्स -2

मिली जानकारी के अनुसार रिम्स 2 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण दो साल में पूरा हो जाएगा. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने  15 दिन में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का लेआउट बनाने का निर्देश दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री ने जमीन के लिए किया निरिक्षण

बता दें कि जिस जमीन पर रिम्स टू बनने वाला है. उस जमीन का स्वाथ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को निरिक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल मौजूद रहे.

गौरतलब  है कि रिम्स-2 में स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटि सेवाएं मिलेगी. विशेषकर नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी नियोनाटोलॉजी की सुविधा मरीजों को मिलेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि रिम्स टू दो से ढाई साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 15 दिनों के भीतर लेआउटक का काम भी पूरा हो जाएगा.  इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी.

रिम्स टू में राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर मिलेगा.  कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण 10 एकड़ की जमीन पर होगा.  250 सुपर स्पेशलिटी बेड और 700 बेड के नए अस्पताल बन जाने से रिम्स का भार कम हो जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कॉलेज में यूजी की 100 सीट और पीजी की 50 सीट रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close