झारखंड : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की समीक्षा बैठक, झारखंड को बीज उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने का रखा लक्ष्य

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का योजना समीक्षा बैठक का दौर जारी है. रांची के पशुपालन निदेशालय में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जीव जंतु कल्याण बोर्ड और बीज निगम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

इस बैठक के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पशु के कल्याण को लेकर धरातल पर काम करने वाले NGO के साथ बहुत जल्द एक वृहद सेमिनार आयोजित किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पशु से संबंधित बहुत सारी जानकारी विभाग के पास भी नहीं है, पर NGO इस पर लगातार काम कर रही है. जमीनी स्तर पर इनका काम दिखता भी है. इस लिए NGO के अनुभव और पशु कल्याण को लेकर किए गए अध्ययन का लाभ विभाग लेगी.

मंत्री ने क्या कहा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज देश के कई राज्य बीज उत्पादन में ना सिर्फ आत्म निर्भर है, बल्कि वो वो अन्य राज्यों को भी बीज सप्लाई कर रहे है. वही झारखंड आज भी बीज के मामले में दूसरे राज्य पर निर्भर है.

विभाग हर साल लाखों- करोड़ों रुपए बीज खरीद और वितरण पर खर्च करती है. विभाग का लक्ष्य आने वाले समय में झारखंड को बीज उत्पादन में आत्म निर्भर बनाना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि अभी हाल ही में विभाग की टीम ने उनके साथ कर्नाटक का दौरा किया था. कर्नाटक बीज उत्पादन में किस नीति और शोध को अपना रहा है उसे ग्रहण करने की जरूरत है. तभी बीज वितरण में झारखंड भी अपनी अलग पहचान बना पाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close