झारखंड नगर निकाय चुनाव: वोटिंग की तारीख नजदीक, लेकिन इस बड़े बदलाव ने उड़ाई प्रत्याशियों की नींद, जानें क्या है नया अपडेट
Jharkhand Municipal Elections: Voting date nears, but this major change has candidates worried. Find out the latest update.

झारखंड में लंबे समय बाद नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में कुल 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को मतदान होने वाला है। इसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है कि मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान होगा, वहां सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक प्रतिष्ठान 23 फरवरी को बंद रहेंगे। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी का वोट ऑफिसियल कामों के कारण न छुटे और सभी लोग फ्री माइंड से अपने मत का प्रयोग कर सकें।
चुनाव को लेकर जनता और प्रत्याशी दोनों उत्साहित हैं। लंबे समय से नगर निकायों में सरकार नहीं होने के कारण शहरों में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है। अब चुनावी नतीजों के बाद शहरों में अपनी सरकार बनेगी, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा और शहरों की व्यवस्थाएं सुधरेंगी।
इस चुनाव के साथ ही झारखंड के नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने से ही नगर निकायों की नीतियां जनता के हित में बन सकेंगी। इसलिए 23 फरवरी को सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करना न भूलें और झारखंड के भविष्य में सक्रिय योगदान दें।
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 न सिर्फ शहरों की शासन व्यवस्था बदलने वाला है, बल्कि जनता के लिए सुविधाओं और विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।












