Jharkhand News : ACB की टीम ने नेतरहाट स्कूल के पदाधिकारी को पैसे लेते किया गिरफ्तार

Jharkhand News : सीएम के निर्देश के बाद एसीबी की टीम सक्रिय हो गई है.  पलामू एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानिकारी के अनुसार अरविंद यादव नाम का शख्स नेतरहाट विद्यालय  में दूध सप्लाई करता है.  जब दूध सप्लाई करने वाले दूध सप्लई करने वाले शख्स को पैसे भुगतान करने की बारी आयी तो स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने इसके बदले रिश्वत के तौर पर पैसे की मांग की.  जिससे वह परेशान हो गया.  आखिर में परेशान होकर स्कूल के अधिकारी रोशन कुमार बक्शी के विरूद्ध पलामू एसीबी से शिकायत की.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद एसीबी की टीम ने अपने स्तर पर जांच शुरू की. जांच में जब यह बात साफ हो गया कि प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथो पकड़ने की योजना बनाई.

इसके बाज गुरुवार को पुलिस ने शिकायतकर्ता को पैसे देकर प्रशासनिक पदाधिकारी रोशन कुमार बक्शी से कॉनेक्ट किया. पैसे की बात सुनते ही स्कूल के पदाधिकारी ने शिकायतकर्ता को अपने घर बुलाया और पैसे लेने लगे. इस दौरान एसीबी की टीम वहां पहुंची और आरोपी को रंगे हथो 50 हजार पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close